प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी बेहद तेज हो गई है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (SBSA) चीफ ओम प्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है.

Source : Kalamlok
PDA को लेकर साधा निशाना
ओपी राजभर ने पीडीए पर निशाना साधते हुए लिखा, "गांवों में आज भी हम लोगों की मां, बहन, बेटी, बहू और भाई के साथ 'PDA’ यानी ‘पीट देगा अहीर' और हमारे मुंह में आपके स्वजातीय द्वारा आपके ‘चचा का डॉट, डॉट, डॉट' ही तो होता आ रहा है. जितना मन हो हम बहुजनों को गाली दिलवा लीजिए, हमको पिटवा लीजिए पर हम हार नहीं मानेंगे."
उन्होंने आगे लिखा कि आज भी अवध और पूर्वांचल में आपके स्वजातीय हमें यही तो बोलते हैं कि ये तो भर है, गड़ेरिया है, कोइरी है, लोनिया है. हम गालियां और लाठी खा लेंगे, लेकिन अपना हिसाब जरूर करेंगे. एक बात लिखकर रख लीजिए चाहे मेरठ में दलित पिछड़ों के अपमान की बात हो या पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि और अति पिछड़ी जाति से आने वाले आपकी पार्टी के जिलाध्यक्ष के हक की बात हो, दलित पिछड़ों के लिए हमेशा आवाज उठाऊंगा.
शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश पर हमला
ओम प्रकाश राजभर ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अखिलेश यादव जी, आपके चचा 'शिशुपाल' सॉरी शिवपाल यादव, आपके ही शब्द बोल रहे हैं। ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि शिवपाल यादव को अंदाजा भी नहीं है कि कब आपने उन्हें 'यादवनीति' की गलत घुट्टी पिला दी। बेचारे हैं वो, वयोवृद्ध हो चुके हैं न!"
उन्होंने आगे लिखा, "खैर, आपकी 'YP' यानी 'यादववादी पार्टी' के कार्यकर्ता हम बहुजन मतलब पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा के 'मुंह में पीढ़ियों से डॉट, डॉट, डॉट' ही तो करते आए हैं।"
