Source: Abp

Source: Abp

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में हर बार की तरह फिर जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मज़बूत करने और एकजुटता का संदेश देने में लगी है। इसी सिलसिले में रविवार को यानी का बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर मुलाकात की। वहीं पर मौजूद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी थे। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को 2027 के चुनावी अभियान की अहम शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और ज़ोर शोर से कर रही है। BJP पार्टी लगातार संगठन को मज़बूत करने और बेहतर तालमेल दिखाने पर ज़ोर दे रही है। इसी मक़सद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने लखनऊ में कई नेताओं और एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद थे।

ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात के जरिए बीजेपी ने चुनावी रणनीति पर संगठन की एकजुटता का भी स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है।

2022 चुनाव से पहले भी दिखी थी ऐसी ही तस्वीर

गौर करने वाली बात यह है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी ने इसी तरह का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 22 जून 2021 को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे थे। उस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल भी शामिल हुए थे। उस वक़्त डॉ. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री थे, जबकि 2022 में दोबारा सरकार बनने के बाद उनकी जगह बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बीजेपी ने दिया एकजुटता का संदेश

केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के बाद बीजेपी के बड़े नेता डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के घर भी पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सियासी जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी यह दिखाना चाहती है कि पार्टी का पूरा नेतृत्व एकजुट है। वहीं नितिन नवीन ने भी कहा कि "यह मोदी और योगी का समय है," जिसे पार्टी के मजबूत चुनावी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।