Fओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ सीरीज ऐसी हैं जिनकी लोकप्रियता समय के साथ कम नहीं हुई। शानदार कहानी, दमदार अभिनय और बेहतरीन निर्देशन के कारण ये सीरीज आज भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। यही वजह है कि IMDb पर इन्हें 9 या उससे अधिक की अच्छी रेटिंग मिली है। अगर आप अच्छी वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये पांच सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए


1. गुल्लक (Gullak)

मिडिल क्लास परिवार की छोटी-छोटी खुशियों, संघर्ष और रिश्तों को बेहद खूबसूरती से दिखाने वाली गुल्लक दर्शकों की सबसे पसंदीदा फैमिली ड्रामा सीरीज में शामिल है। मिश्रा परिवार की कहानी लोगों को अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई महसूस होती है इस सीरीज के अब तक चार सीजन आ चुके हैं और IMDb पर इसे 9.1 की अच्छी रेटिंग मिली है


2. पंचायत (Panchayat)

गांव की सादगी और वहां की जिंदगी को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने वाली पंचायत ने दर्शकों का दिल जीता। जितेंद्र कुमार की शानदार एक्टिंग और दमदार कहानी ने इस सीरीज को खास बना दिया। इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और चौथे सीजन का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं IMDb पर इसे करीब 9.0 की रेटिंग मिली है


3. कोटा फैक्ट्री (Kota Factory)

आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्रों की जिंदगी, संघर्ष और मानसिक दबाव को दिखाने वाली कोटा फैक्ट्री युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही TVF की इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस सीरीज को IMDb पर 9.0 की रेटिंग मिली है


4. एस्पिरेंट्स (Aspirants)

UPSC की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित एस्पिरेंट्स भी TVF की सबसे चर्चित सीरीज में से एक है। यह सीरीज सपनों, दोस्ती, संघर्ष और सफलता की कहानी को बहुत वास्तविक तरीके से दिखाती है। IMDb पर इसे 9.2 की अच्छी रेटिंग मिली है 


5. स्कैम 1992 (Scam 1992)

हर्षद मेहता की जिंदगी और 1992 के चर्चित शेयर बाजार घोटाले पर बनी स्कैम 1992 को भारतीय ओटीटी की बेहतरीन सीरीज में गिना जाता है। प्रतीक गांधी की दमदार एक्टिंग शानदार स्क्रीनप्ले ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। IMDb पर इस सीरीज को 9.2 की रेटिंग मिली है