भोजपुरी बवाल' शो के प्रोमो में तेज प्रताप यादव के साथ पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी भी आए नजर।Tej Pratap Yadav On TV Show: अब टीवी शो में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर - 'कहा- 'चंद लोगों ने. | Source: Abp news.com

Tej Pratap Yadav On TV Show: अब टीवी शो में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर - 'कहा- 'चंद लोगों ने.Source : Abp news.com

 राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अब छोटे पर्दे पर भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका नया टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' आगामी 2 अगस्त से JioHotstar और Colors पर प्रसारित होगा। शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

जारी किए गए प्रोमो में तेज प्रताप यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी भी नजर आ रहे हैं। इन कलाकारों के बीच तेज प्रताप यादव इकलौते ऐसे चेहरे हैं, जो सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं। हालांकि पवन सिंह और निरहुआ भी अब राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी पहचान पहले भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकारों के रूप में बनी।

तेज प्रताप यादव ने सोमवार (13 जुलाई, 2026) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल 'ty_vlog_' पर शो का प्रोमो साझा किया। प्रोमो सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच शो को लेकर उत्साह बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

असली बवाल अभी बाकी है...'

शो का प्रोमो साझा करते हुए तेज प्रताप यादव के इंस्टाग्राम हैंडल 'TY Blog' पर लिखा गया, "भोजपुरी मनोरंजन का सबसे बड़ा धमाका जल्द आपके बीच आने वाला है। दमदार कलाकार, शानदार कहानी और भरपूर एंटरटेनमेंट के साथ तैयार हो जाइए एक नए अनुभव के लिए। 'भोजपुरी बवाल' बहुत जल्द JioHotstar और Colors पर दस्तक देगा। जुड़े रहिए, क्योंकि असली बवाल अभी बाकी है।"

प्रोमो सामने आने के बाद शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ तेज प्रताप यादव की मौजूदगी ने इस शो को पहले ही चर्चा का विषय बना दिया है।

शो के प्रोमो में क्या दिखा?

सामने आए प्रोमो में सभी प्रतिभागी एक गोल मेज पर बैठे नजर आते हैं। बातचीत की शुरुआत में आम्रपाली दुबे पूछती हैं, "करना क्या है?" इस पर पवन सिंह मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "कुछ नया किया जाए।"

इसके बाद माहौल तब और दिलचस्प हो जाता है, जब काजल राघवानी तेज प्रताप यादव और पवन सिंह के रिश्तों को लेकर सवाल पूछती हैं। वह कहती हैं, "मैंने सुना है कि आप दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं हैं।" इस पर तेज प्रताप यादव जवाब देते हैं, "चंद लोग हैं, जो हमारा नाम खराब करते हैं।"

प्रोमो में इसके बाद भी कई दिलचस्प और सस्पेंस से भरे पल देखने को मिलते हैं। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव अपनी अलग अंदाज से क्या नया बवाल मचाते हैं।