पटना। ईद मिलाद-ए-नबी के अवसर पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहारवासियों और मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। राजद नेताओं ने इस मौके पर प्रदेश में अमन, शांति और भाईचारे की कामना की।

राजद नेताओं ने कहा कि ईद मिलाद-ए-नबी पैगम्बर मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करने का अवसर है। उनके जीवन से इंसानियत, आपसी भाईचारे, शांति और जरूरतमंदों की मदद की प्रेरणा मिलती है। नेताओं ने कहा कि समाज में अमन और सौहार्द कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।

पार्टी की ओर से जारी संदेश में मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई कि वे ईद मिलाद-ए-नबी के इस मुबारक मौके पर देश और बिहार की खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ करें। साथ ही पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर समाज में शांति और भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास करें।

मुबारकबाद देने वालों में सांसद मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव समेत राजद के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।