
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
पटना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने देशवासियों और बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
सांसद मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रो. मनोज कुमार झा समेत राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
राजद नेताओं ने कामना की कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आए।
