Source: Pinterest

Source: Pinterest

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए आज बहुत ही खास दिन है क्योंकि आज अपना 30वां स्थापना दिवस (30th Foundation Day) मना रहा है। इस खास मौके पर पार्टी के अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav ने बिहार की जनता और पार्टी के लिए एक संदेश जारी किया। उन्होंने RJD की तीन दशक लंबी राजनीतिक सफर को सामाजिक इंसाफ, समान अधिकार और गरीबों की आवाज से जोड़ते हुए पार्टी के संघर्षों को याद किया। इस दौरान उन्होंने BJP पर सामाजिक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया और ज़ोरदार तरीके से हमला भी किया। 5 जुलाई 1997, सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं थी, यह बदलाव की शुरुआत थी।

अपने संदेश में लालू यादव ने कहा कि 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना गरीबों, मजबूरों, दलितों, पिछड़े जाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के अधिकारोरक्षा हीफाज़त के मकसद से हुई थी। उन्होंने कहा कि यह दिन बिहार और देश की राजनीति के लिए ऐतिहासिक था, क्योंकि इसी दिन सामाजिक इंसाफ की राजनीति ने एक नई दिशा ली थी। लालू यादव के मुताबिक, RJD ने हमेशा उन लोगों की आवाज़ उठाई है, लालू यादव ने कहा कि राजद की ओर से गरीबों, शोषितो और आम जनमानस की भलाई के लिए किए गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदानों के बारे में अगर मैं वर्णन करुं तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे।

लालू यादव बोले कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंचा RJD

उन्होंने कहा कि बिहार से सामाजिक और आर्थिक भेदभाव को खत्म करने और सभी वर्गों के लिए बेहतर और खुशहाल राज्य बनाने की दिशा में RJD के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हमेशा पूरी ईमानदारी से काम किया है। उनकी मेहनत और त्याग की वजह से ही पार्टी लगातार मजबूत होती गई है। लालू यादव ने कहा कि RJD का लगातार कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की बदौलत हुआ है। उन्होंने हर एक नेता, कार्यकर्ता और समर्थक का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिसने हर दौर में पार्टी का साथ दिया और उसे आगे बढ़ाने में अहम किरदार अदा किया।

विकास मॉडल पर रखी अपनी सोच

RJD अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav ने कहा कि उनकी पार्टी का विकास मॉडल सिर्फ बड़े-बड़े एयरपोर्ट, मॉल और आलीशान इमारतों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि असली विकास तब माना जाएगा, जब बनाने वाले मजदूरों, किसानों, कामगारों और उनके परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार आए। उनके मुताबिक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही RJD की राजनीति का मूल उद्देश्य है। उन्होंने दोहराया कि सामाजिक और आर्थिक बराबरी के बिना विकास अधूरा है। साथ ही उन्होंने राजद की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता और गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत, कमजोर व मजलूम तबकों की वकालत करना है।

राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना 5 जुलाई 1997 को हुई थी। तब से हर साल इस दिन पार्टी स्थापना दिवस मनाती है। इस मौके पर बिहार के अलग अलग जिलों में संगठनात्मक कार्यक्रम, कार्यकर्ता सम्मेलन और राजनीतिक बैठकें की जाती हैं। इस बार 30वां स्थापना दिवस होने के कारण पार्टी इसे विशेष रूप से मना रही है और आने वाले राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है।