सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने ₹12,300 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। बीमा क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने इच्छुक युवाओं के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है।NIACL

NIACL

550 पदों पर होगी भर्ती, एक साल की मिलेगी ट्रेनिंग

इस भर्ती अभियान के माध्यम से पुरे देश में कुल 550 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप कराई जाएगी, जिसमें उन्हें बीमा व्यवसाय, ग्राहक सेवा, क्लेम प्रोसेसिंग और कार्यालयी कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने ₹12,300 का स्टाइपेंड दिया जायेगा। जबकि यह अप्रेंटिसशिप स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं देती, लेकिन इससे उम्मीदवारों को भविष्य में बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना ज़रूरी है। उम्मीदवार की आयु 1 जून 2026 के अनुसार 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार को उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी ज़रूरी है, जहां से वह आवेदन कर रहा है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्रेंटिस भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें। सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, रीजनल लैंग्वेज टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 है। जो उम्मीदवार बीमा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण उनका आवेदन छूट न जाए।