Murshidabad Train Accident: छात्रों से भरी स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 2 स्टूडेंट समेत 3 की मौत; हादसे का वीडियो आया सामने | Source: NDtv.comपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। यहां बच्चों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में कई छात्रों के हताहत होने की आशंका है, जबकि कई बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Murshidabad Train Accident: छात्रों से भरी स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 2 स्टूडेंट समेत 3 की मौत; हादसे का वीडियो आया सामनेSource : NDtv.com

यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बरहमपुर थाना क्षेत्र के कर्णसुबरना रेलवे फाटक के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन छोटे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रेलवे फाटक खुला होने के कारण वैन ट्रैक पार करने लगी। तभी तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच गई और वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज

हादसे में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल

में इलाज चल रहा है। हालांकि, घटना को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुला था और स्कूल वैन जैसे ही ट्रैक पार करने लगी, तभी निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन तेज रफ्तार से पहुंची और वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में स्कूल वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले एक ट्रेन गुजरने तक फाटक बंद था, लेकिन उसके बाद गेट खोल दिया गया। दूसरी लाइन पर ट्रेन आने के बावजूद फाटक दोबारा बंद नहीं किया गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 तीन की मौत, दो छात्र शामिल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार 

तीन लोगों की मौत

 हो गई, जिनमें दो स्कूली छात्र शामिल हैं। वहीं, कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस और रेलवे अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पूर्वी रेलवे ने शुरू कराई जांच

हादसे के बाद पूर्वी रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना की वजह जानने के लिए रेलवे की एक विशेष टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम यह पता लगाएगी कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और रेलवे फाटक खुला कैसे रह गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फाटक खुला होने की वजह से स्कूल वैन ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। रेलवे अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर यह पता लगाएगा कि दुर्घटना के लिए लापरवाही कहां हुई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

गेटमैन और सुपरवाइजर सस्पेंड

मुर्शिदाबाद के लेवल क्रॉसिंग पर स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर के बाद पूर्वी रेलवे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह एडीआरएम की अगुवाई में 10 सदस्यीय जांच टीम हावड़ा से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम हादसे के कारणों की पड़ताल कर जिम्मेदारी तय करेगी।


पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने बताया कि शुरुआती जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर गेटमैन और सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।