अरशी नाज़
डिजिटल डेस्क: मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। यह दर्दनाक घटना कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई, जिसने एक खुशहाल परिवार को कुछ ही घंटों में खत्म कर दिया।

क्या हुआ उस रात?
हुआ उस रात?शनिवार रात परिवार ने साथ बैठकर बिरयानी की दावत की। बताया जा रहा है कि खाने के कुछ घंटों बाद ही सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण सामने आए, लेकिन हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
12 घंटे में खत्म हो गया पूरा परिवार
महज 12 घंटे के अंदर माता-पिता और उनकी दोनों बेटियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान: पिता अब्दुल्लाह अब्दुल कादर, उनकी पत्नी नसरीन, बड़ी बेटी आयशा, छोटी बेटी जैनब के रूप में हुई है।
कई लोगों ने बताया कि रात में अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आईं, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के दौरान शवों के सैंपल लिए गए हैं।
आधा खाया हुआ तरबूज भी लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर प्रवीण मुंडे ने कहा कि फॉरेंसिक टीम और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग जहर या मिलावट की जांच कर रहा है। JJ अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बैक्टीरिया और इंफेक्शन की जांच हो रही है। फिलहाल हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
