Source: Pinterest

Source: Pinterest

महाराष्ट्र में इस बार मानसून लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लगातार तेज बारिश होने की वजह से कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें पानी में डूब गई हैं, नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर इमारतें व पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, 1 जून से 8 जुलाई के दौरान लगातार बारिश से जुड़ी अलग अलग घटनाओं में 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग घायल भी हुए हैं। जिसमे 25 लोगों की मौत इमारत ढहने से हुई। इसके अलावा करीब 200 पशुओं की भी जान गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत इमारत और दीवार गिरने से हुई है। वहीं बिजली और ठनके गिरने से 23 लोगों की जान गई। इसके अलावा पेड़ गिरने से 6 लोगों, भूस्खलन और मलबा खिसकने से 6 लोगों और बाढ़ में 2 लोगों की मौत हुई है। कई लोग इन हादसों में घायल भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में आजका मौसम

महाराष्ट्र में आज का मौसम सुबह 8 बजे शहर और उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मुंबई के साथ साथ दूसरे शहरों के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। साथ ही बिजली, कड़के की भी आशंक जताई जा रही है। साथ ही कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में गुरुवार (9 जुलाई) को दो बार हाई टाइड आने की संभावना है. पहला हाई टाइड सुबह 7:00 बजे 3.49 मीटर और दूसरा शाम 6:09 बजे 3.62 मीटर रहेगा।

आपदा विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से खराब मौसम में बिना जरूरत के बाहर निकलने , पेड़ों और इमारतों से दूर रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों की भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 1 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 62 लोगों और करीब 200 पशुओं की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा असर ठाणे और पालघर समेत तटीय और पश्चिमी जिलों में देखा गया है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में ठाणे, पालघर, रायगढ़, मुंबई उपनगर और पुणे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से अब तक राज्य के कई जिलों में सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले पांच सप्ताह में हुई 62 मौतों में सबसे ज्यादा इमारतों और दीवारों के ढहने में जानें और बिजली गिरने की घटनाओं में गई हैं। संरचनाओं के ढहने से 25 लोगों की मौत हुई और 41 लोग घायल हुए। ये घटनाएं मुख्य रूप से नासिक, ठाणे, और मुंबई उपनगर में हुईं। वहीं बिजली गिरने की घटनाओं में 23 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए।

बारिश को लेकर प्रशासन और रेलवे का अलर्ट

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने महाराष्ट्र के पूरे समुद्री तट के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को समुद्र किनारे जाने और किसी भी तरह की मनोरंजक गतिविधि से बचने की सलाह दी गई है। मछुआरों और सभी छोटी-बड़ी नावों को भी समुद्र में नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पश्चिम रेलवे ने बताया कि फिलहाल लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। मुंबई महानगरपालिका (BMC) क्षेत्र में येलो अलर्ट और पालघर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। हालांकि रेलवे ने कहा है कि फिलहाल ट्रैक पर जलभराव जैसी कोई बड़ी समस्या नहीं ।