Tमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पातालगंगा नदी के तेज बहाव में करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


HPCL प्लांट से नदी में बहे सिलेंडर

प्रशासन के अनुसार, पनवेल तालुका के चावणे स्थित HPCL LPG बॉटलिंग प्लांट में अचानक पानी भर जाने से करीब 3,000 गैस सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में पहुंच गए। इनमें भरे हुए और खाली, दोनों तरह के सिलेंडर शामिल हैं।


नदी से सिलेंडर निकालने लगे लोग

वीडियो में कुछ लोग बहते हुए सिलेंडरों को रस्सी की मदद से नदी से बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दिए। तेज बहाव के कारण सिलेंडर खारपाड़ा इलाके से होते हुए खाड़ी की ओर बहते नजर आए।


वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें

T


प्रशासन ने लोगों से की अपील

रायगढ़ जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नदी या आसपास के क्षेत्र में HPCL का कोई गैस सिलेंडर मिले, तो उसे अपने पास न रखें। ऐसे सिलेंडर को तुरंत HPCL कंपनी, नजदीकी HPCL डिस्ट्रीब्यूटर, तहसील कार्यालय या संबंधित प्रशासनिक कार्यालय में जमा कराएं।


जोखिम न लेने की सलाह

प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि बहकर आए गैस सिलेंडरों को खुद से संभालने या ले जाने की कोशिश न करें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों की तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की सलाह दी गई है।