महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारीश के बीच गुरुवार को परभणी, नांदेड और हिंगोली जिलों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक ही रात में लगातार चार बार धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई। कई वर्षों में यह पहला मौका है, जब एक ही रात में चार बार भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

P | Source: Pinterest

Source : Pinterest

चार बार तेज़ झटके

जानकारी के मुताबिक, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में भूकंप के चार हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। इसके बाद रात 2:15 बजे 3.6, 2:17 बजे 3.9 और 3:23 बजे 4.01 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इन झटकों का असर हिंगोली, नांदेड और परभणी के कई इलाकों में महसूस किया गया।

कई मकानों में आई दरारें, 10 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र

पहला भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के वसमत तालुका के शिरली गांव में था। जिसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। वही दूसरे और तीसरे झटकों का केंद्र पांगरा शिंदे गांव के पश्चिम-उत्तर दिशा में स्थित काकड़धाबा गांव के पास रहा। इनकी गहराई भी 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

इससे पहले 11 अप्रैल 2026 को भी इसी क्षेत्र में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। जुलाई में एक बार फिर लगातार झटके महसूस किए गए हैं। इस बार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर मकानों की दीवारों में दरारें आने और प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

प्रशासन ने सतर्क रहने की लोगों से अपील की है

जिला प्रशासन और छत्रपति संभाजीनगर स्थित एमजीएम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्रीनिवास एस. औंधकर ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.