Yफीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों के बीच अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेसी मैच से पहले सुरक्षा जांच से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने उनके बैग से लेकर जूतों तक की बारीकी से जांच की। हालांकि इस दौरान मेसी पूरी तरह सहज नजर आए और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दिए


मियामी पहुंचते ही हुई भारी सुरक्षा जांच

अर्जेंटीना की टीम अपने अगले मुकाबले के लिए मियामी पहुंची, जहां उसे केप वर्डे के खिलाफ मैदान में उतरना है। स्टेडियम में प्रवेश से पहले खिलाड़ियों की नियमित सुरक्षा जांच की गई। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर की मदद से मेसी की भी तलाशी ली। उनके बैग और जूतों की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई। इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें

Y


सुरक्षा जांच के दौरान दिखे बिल्कुल नॉर्मल 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा जांच के दौरान मेसी बिल्कुल शांत और सहज दिखाई देते हैं। वह अपने साथियों से बातचीत करते और मुस्कुरातेनज़रजर आते हैं। बता दें कि मेसी क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं, इसलिए मियामी उनके लिए कोई नया शहर नहीं है।


बढ़िया फॉर्म में हैं मेसी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने ऑस्ट्रिया, जॉर्डन और अल्जीरिया के खिलाफ अपने सभी मुकाबले जीतकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई है। अब उसका अगला मुकाबला 4 जुलाई को केप वर्डे से होगा।

लियोनेल मेसी भी इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छी लय में हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 6 गोल किए हैं। अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लगाई, जबकि ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो और जॉर्डन के खिलाफ एक गोल किया। इसी प्रदर्शन के दम पर मेसी फिलहाल गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं