रेहान फ़ज़ल
इंडियन आइडल सीजन-3 के विजेता और मशहूर गायक प्रशांत तमांग का निधन हो गया है। वह 43 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रशांत तमांग 11 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। फिलहाल उनकी मौत की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
प्रशांत तमांग ने वर्ष 2007 में इंडियन आइडल सीजन-3 जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी। उनकी सादगी, आवाज़ और संघर्ष की कहानी ने लाखों लोगों का दिल जीता था। शो जीतने के बाद उन्होंने कई गाने गाए और एक्टिंग में भी कदम रखा।
उनके निधन पर फैंस, कलाकारों और सेलेब्रिटीज़ सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।
