IND vs ZIM T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज का ऐलान हो गया है. टीम से संजू सैसन बाहर हैं तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी की टीम में जगह बन गई है. भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम में सबसे चौंकाने वाला फैसला संजू सैमसन का टीम में नहीं होना है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी टीम में अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. इसके अलावा आईपीएल के धुरंधर बल्लेबाज-विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को भी टीम में जगह मिली है. इसके अलावा टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है. जिम्बाब्वे के दौरे पर भारतीय टीम पहला टी20 मैच 23 जुलाई को खेलेगी. सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई और आखिरी टी-20 मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. टी-20 सीरीज के तीनों मैच हरारे में खेला जाएगा.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के दौरान तीन मैचों की सीरीज खेलेगी।
इन 3 खिलाड़ियों को पहली बार टीम में मिली एंट्री
प्रभसिमरन के अलावा, अशोक शर्मा और यश ठाकुर को भी पहली बार टीम में चुना गया है. वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अपने इंटरनेशनल डेब्यू के दौरान सैमसन की जगह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी, अभिषेक शर्मा के साथ इस दौरे पर ओपनर के तौर पर टीम में चुने गए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में प्रिंस यादव पेस अटैक की जिम्मेदारी दी गई है जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड में अपना T20I डेब्यू किया था, जबकि स्पीडस्टर मयंक यादव लगभग दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं.
प्रभसिमरन सिंह टीम में शामिल
प्रभसिमरन ने अब तक अपने करियर में 129 मैच खेले हैं और 151.50 के स्ट्राइक रेट से 3665 रन बनाए हैं। T20I में, प्रभसिमरन ने दो शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं। IPL 2026 में, पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज़ ने 14 मैचों में कुल 510 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे। प्रभसिमरन ने 168 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएl
जिम्बाब्वे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
