प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। दोनों देश विकास, सुरक्षा, तकनीक और कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आज से दोनों देशों के रिश्तों का एक नया और स्वर्णिम अध्याय शुरू होगा।

P | Source: Observer research foundation

Source : Observer research foundation

व्यापार, स्वास्थ्य और कृषि में बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच लगातार बढ़ता विश्वास दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत बना रहा है समुद्री देशों के रूप में दोनों ने व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे दोनों देशों के लोगों और कारोबार को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अनुभव इंडोनेशिया के साथ साझा किए हैं, ताकि दोनों देश एक-दूसरे के सफल मॉडलों से सीख सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है और भारत की दवाइयां अब इंडोनेशिया के लोगों तक अधिक आसानी से पहुंच सकेंगी। इससे वहां की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और अनुभवों को साझा करेंगे, जिससे किसानों को नई जानकारी और बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी तकनीक की सदी है और दोनों देशों की युवा आबादी तकनीक एवं इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं रखती है। प्रधानमंत्री ने बताया कि स्टार्टअप सेक्टर में भी दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार गहरी हो रही है और युवा उद्यमियों को नए अवसर देने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है।

स्पेस सेक्टर और UPI कनेक्टिविटी पर भी जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत और इंडोनेशिया के बीच दशकों पुराना भरोसेमंद सहयोग रहा है, जो भविष्य में और मजबूत होगा। स्पेस सेक्टर में भारत और इंडोनेशिया के बीच दशकों पुराना भरोसेमंद सहयोग रहा है, जो भविष्य में और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की कंपनियों के बीच स्टील और रेयर अर्थ मैग्नेट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है. यह साझेदारी भविष्य की औद्योगिक और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी. डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति होने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का UPI सिस्टम जल्द ही इंडोनेशिया के भुगतान तंत्र के साथ जुड़ने जा रहा है. इससे दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को लेन-देन में अधिक सुविधा मिलेगी.