Tमुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) ने होर्मुज जलमार्ग में व्यापारिक जहाजों और तेल टैंकरों पर हो रहे हमलों को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी है संगठन के प्रमुख शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने कहा है कि ये हमले "पूरी दुनिया और इलाके की शांति के लिए बड़ा खतरा" हैं। खाड़ी के इस जरूरी रास्ते में कतर और सऊदी अरब के जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद पूरी दुनिया में तनाव बहुत बढ़ गया है। ईरान अंतरराष्ट्रीय नियमों को मानने के बजाय इस समुद्री रास्ते पर अपना हक जता रहा है, जिससे बाकी देश काफी नाराज हैं। यह विवाद न सिर्फ दुनिया में तेल की सप्लाई को रोक सकता है, बल्कि मिडिल ईस्ट में एक बड़ी जंग की वजह भी बन सकता है।


व्यापारिक जहाजों पर हमले से बढ़ा तनाव

इस समुद्री रास्ते से गुजर रहे दो बड़े जहाजों—कतर के गैस टैंकर अल-रैय्यात और सऊदी अरब के तेल टैंकर वेडयान—पर हुए हमलों ने सबको डरा दिया है मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने साफ कहा है कि व्यापारिक जहाजों को रोकना और उन पर हमला करना पूरी तरह गैरकानूनी है इन हरकतों की वजह से समुद्र के रास्ते व्यापार करने वाले जहाजों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है


समुद्री रास्ते पर ईरान का दावा और नियम तोड़ना

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की समुद्री संस्था (IMO) को एक चिट्ठी भेजकर दावा किया है कि होर्मुज जलमार्ग के कुछ हिस्सों पर उसका पूरा कंट्रोल है दुनिया के बाकी देश इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन मान रहे हैं। मुस्लिम वर्ल्ड लीग का कहना है कि किसी भी एक देश को इस जरूरी रास्ते को बंद करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, क्योंकि इससे कई देशों का नुकसान होगा


अमेरिका की जवाबी कार्रवाई और बड़ी जंग का डर

इस घटना के बाद अमेरिका ने इसे शांति समझौते का उल्लंघन माना है और ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। नाटो और कई अन्य देशों ने भी इस अमेरिकी कार्रवाई का साथ दिया है मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने अपनी ये हरकतें तुरंत नहीं रोकीं, तो यह मामला एक बड़ी क्षेत्रीय जंग में बदल सकता है।