Source: Amar Ujala

Source: Amar Ujala

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली पर उन्होंने जो यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, वह झूठा था। उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की और यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

हिना खान ने फिर साधा निशाना

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर साधा निशानाअब हिना खान एक बार फिर शिल्पा शिंदे पर भड़क उठी हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के इस झूठ को लेकर तीखा हमला बोला है। हिना हाल ही में अपने पति रॉकी रॉकी जायसवाल के साथ रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा। पहले रॉकी ने कहा, 'जो करेंसी विवाद बन चुकी है।

'बिग बॉस' में सच नहीं बताया, हिना ने उठाए सवाल

हिना खान ने कहा कि 'बिग बॉस' के दौरान शिल्पा शिंदे बार-बार यह कहती रहीं कि उनके साथ गलत हुआ और मेकर्स ने उनकी जिंदगी व करियर खराब कर दिया। लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि उन्होंने निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था। हिना ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शिल्पा उस समय यह बात भी दर्शकों के सामने रखतीं, तो शायद वह शो की विजेता नहीं बन पातीं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते पर भी हुई चर्चा

इसी पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक ने अभिनेता Gaurav Khanna और उनकी पत्नी Akanksha Chamola के रिश्ते को लेकर भी बात की। रुबीना ने कहा कि कई लोग दुनिया के सामने खुद को आदर्श पति-पत्नी दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑफ-कैमरा उन्होंने ऐसी बातें भी सुनी हैं, जिनसे लगता है कि कुछ लोग अपनी निजी जिंदगी की सच्चाई छिपाकर अच्छी छवि बनाए रखना चाहते हैं।

हिना बोलीं लोगों के सामने सिर्फ अच्छी छवि बनाई जा रही थी

रुबीना की बात पर हिना खान ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, तो कुछ महीने पहले तक एक-दूसरे को सरप्राइज देने वाले यूट्यूब वीडियो क्यों बनाए जा रहे थे। हिना ने कहा कि लोगों के सामने खुशहाल पति पत्नी की छवि दिखाने की कोशिश की जा रही थी।

बता दें कि आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं। शो के प्रीमियर के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक लेने की तैयारी में हैं।