Source: Pinterest

Source: Pinterest

Hack Of The Day: आज हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ इंटरनेट के बिना एक पल भी गुज़रना मुश्किल हो गया है इंटरनेट हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गया है. इस से न सिर्फ सोशल मिडिया का यूज बल्कि बच्चों की पढ़ाई से लेकर बड़े लोगों के ऑफिस के काम, ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन मार्केटिंग और सोशल मीडिया तक लगभग हर छोटे बड़े काम इंटरनेट पर निर्भर है. लेकिन वहीँ अचानक जब मोबाइल डेटा काम नहीं करता या फिर डेटा खत्म हो जाता है, ऐसे समय में अक्सर लोग एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल, कैफे या मॉल में मिलने वाले फ्री पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते हैं.

वहीं, कुछ लोग का मानना हैं कि पब्लिक वाई-फाई पुरी तरह सुरक्षित होता है. लेकिन पब्लिक वाई-फाई जितना इस्तेमाल करनेआसान सुरक्षित दिखता है, उतना ही खतरे भरा भी हो सकता है. असल में पब्लिक वाई-फाई पर हैकर्स की नजर टिकी रहती है और थोड़ी सी लापरवाही से भी पब्लिक वाई-फाई से फोन आपका हैक हो सकता है. ऐसे में आइये आज हम जानते हैं अपने फोन को कैसे सेफ रखें, और अगर आप भी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कौन से पांच काम करने चाहिए जिस से आपका फोन हैक होने से महफूज़ रहे, आइये जानते हैं डिटेल में .

जाने ये 5 सुरक्षित तरीके पब्लिक वाई-फाई इस्तिमाल करने का.

अनजान नेटवर्क से बचें

किसी भी अजीब नाम वाले वाई-फाई से कनेक्ट न हों। हमेशा कैफे, एयरपोर्ट या होटल के स्टाफ से ऑथराइज्ड वाई-फाई का नाम (SSID) पूछकर ही कनेक्ट करें। अगर आप किसी ऐसी जगह है, जहां आप पब्लिक वाई-फाई यूज कर रहे हैं तो वाई-फाई से अपने फोन को कनेक्ट करने से पहले

नेटवर्क असली है या नहीं. हैकर्स कई बार असली नेटवर्क से मिलता-जुलता नाम रखकर फर्जी हॉटस्पॉट बना देते हैं, जिसे लोग अपने फोन या लैपटॉप से कनेक्ट कर लेते हैं और उनका डिवाइस हैक हो जाता है.

बैंकिंग और शॉपिंग से बचें

मुफ्त इंटरनेट के चक्कर में कभी भी पब्लिक वाई-फाई पर बैंक अकाउंट लॉगइन, यूपीआई पेमेंट या ऑनलाइन शॉपिंग न करें.

अगर आप पब्लिक वाई-फाई से अपना फोन कनेक्ट करने जा रहे हैं और आपके फोन या लैपटॉप में फाइल शेयरिंग का ऑप्शन चालू है, तो पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करने से पहले उसे बंद कर दें. ऐसा करने से आपकी फाइलें और डेटा अनजान नेटवर्क पर आसानी से शेयर नहीं होगी.

VPN का इस्तेमाल करें

पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करने से पहले हमेशा एक सुरक्षित VPN (Virtual Private Network) का इस्तेमाल करें, जो आपके डेटा को एन्क्रिप्ट कर देता है. अगर आप पब्लिक वाई-फाई से नेटवर्क कनेक्ट करते हैं, तो उसका इस्तेमाल करते समय वीपीएन का उपयोग करें. वीपीएन का उपयोग ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

एचटीटीपीएस (HTTPS) वाली वेबसाइट्स ही खोलें

कैजुअल ब्राउजिंग के दौरान सिर्फ उन्हीं वेबसाइट्स को खोलें जिनके यूआरएल (URL) में 'HTTPS' और लॉक का आइकन बना हो, जो सुरक्षित मानी जाती हैं. अगर पब्लिक वाई-फाई पर आप ब्राउजिंग करते हैं, तो केवल उन्हीं वेबसाइट का इस्तेमाल करें जिनके एड्रेस की शुरुआत एचटीटीपीएस से होती हैं. एचटीटीपीएस से अलग वेबसाइट खोलने पर आपका डिवाइस हैक हो सकता है.

Auto-Connect बंद रखें

फोन की सेटिंग्स में जाकर 'ऑटो-कनेक्ट' (Auto-connect to open networks) फीचर को हमेशा बंद रखें. ऐसा न करने पर आपका फोन पास के किसी भी अनजान और असुरक्षित वाई-फाई से अपने आप जुड़ सकता है.पब्लिक वाई-फाई से मोबाइल या लैपटॉप को कनेक्ट करते समय इन चीजों का घ्यान रखें रखें, ताकि आपका भी फोन सुरक्षित रह सके.