
नागलिंगम पौधा
पटना। रक्षाबंधन और ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना की राजधानी वाटिका-1 में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने नागलिंगम पौधे का रोपण भी किया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पेड़-पौधों की सुरक्षा के साथ अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वृक्षों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश को रेखांकित किया।
मौके पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद, विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, विशेष सचिव आलोक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविन्दर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
