
CM Samrat Chaudhary
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर पटना में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नया सचिवालय परिसर के सामने स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित सरकार के कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। पूर्व मंत्री और दारोगा प्रसाद राय के पुत्र चन्द्रिका राय समेत उनके परिवार के सदस्यों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, आरती पूजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और बिहार गीत भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मंत्री रामकृपाल यादव, अशोक चौधरी और शीला कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
