नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। जहां इस आंदोलन को कई फिल्मी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है, वहीं बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां हेमा मालिनी और कंगना रनौत खुलकर सरकार के पक्ष में उतर आई हैं। दोनों ने आंदोलन के तरीके पर सवाल उठाते हुए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बात कही।
CJP Protest Controversy: CJP आंदोलन पर बॉलीवुड की एंट्री, दो दिग्गजों ने कहा- विरोध से कुछ हासिल नहीं होगा!Source : NDtv.com
एक ओर शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे कलाकार CJP के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद **हेमा मालिनी और कंगना रनौत ने प्रदर्शन के बजाय संवाद को बेहतर रास्ता बताया और विपक्ष के रुख पर भी निशाना साधा।
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने कहा, "अगर कोई समस्या है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। केवल विरोध प्रदर्शन करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। मोदी सरकार हमेशा देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के साथ खड़ी रही है और इस क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। ऐसे में सिर्फ प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं है।"
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी भी विवाद का स्थायी समाधान संवाद और आपसी सहमति से ही निकल सकता है। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और सरकार के साथ बातचीत करने की अपील भी की।
वहीं, भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी CJP के आंदोलन और विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय रचनात्मक सुझाव देने चाहिए, ताकि छात्रों के हित में सकारात्मक समाधान निकाला जा सके।
NEET पेपर लीक मामले को लेकर जारी आंदोलन के बीच बॉलीवुड भी दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है। जहां कुछ कलाकार आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ हस्तियां सरकार के पक्ष में खुलकर अपनी राय रख रही हैं। ऐसे में यह मुद्दा अब राजनीति के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
हेमा मालिनी बोलीं- प्रोटेस्ट से तो कुछ काम नहीं होगा
हेमा मालिनी ने सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर कोई प्रॉब्ल है तो अच्छी तरह से डिसकस करना चाहिए. प्रोटेस्ट करने से तो कुछ काम नहीं होगा. देश के युवाओं के लिए, एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारी मोदी सरकार हमेशा साथ रही है, बहुत काम किया है उसके लिए. अभी जो आप लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. बात करके ही इसका समाधान निकालना चाहिए.'
कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया हुड़दंग और उत्पात मचाने वाला
कंगना रनौत ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की और CJP प्रोटेटस को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, संसद का जो सत्र होता है वो इसीलिए होता कि सब मुद्दों पर हम विस्तार से चर्चा कर सकें और सरकार की जवाबदेही सब चीज के लिए होती है, उसी के लिए होता है. हम चाहते हैं कि ये सत्र चले और अपने प्रश्न वहां पर रखें. लेकिन, अगर हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे और जिस तरह से ये प्रोटेस्ट भी चल रहा है वो ठीक नहीं है.'
धर्मेनेरा प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी दिया तीखा बयान
वहीं आगे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वालों पर भड़करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'जनता ने जिस सरकार को चुना है, वो कैसे सरकार चलाएगी ये उनका अधिकार है. अगर आपको इतना ही है तो आप भी खड़े हो जाइए. आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते कि किसको हटाना है और किसको रखना है.'
Actress कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया हुड़दंग और उत्पात मचाने वाला
कंगना रनौत ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की और CJP प्रोटेटस को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, संसद का जो सत्र होता है वो इसीलिए होता कि सब मुद्दों पर हम विस्तार से चर्चा कर सकें और सरकार की जवाबदेही सब चीज के लिए होती है, उसी के लिए होता है. हम चाहते हैं कि ये सत्र चले और अपने प्रश्न वहां पर रखें. लेकिन, अगर हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे और जिस तरह से ये प्रोटेस्ट भी चल रहा है वो ठीक नहीं है.'
धर्मेनेरा प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी दिया तीखा बयान
वहीं आगे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वालों पर भड़करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'जनता ने जिस सरकार को चुना है, वो कैसे सरकार चलाएगी ये उनका अधिकार है. अगर आपको इतना ही है तो आप भी खड़े हो जाइए. आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते कि किसको हटाना है और किसको रखना
है.'
