बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। 
BPSSC
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 सब-इंस्पेक्टर (General Closed Cadre) पद भरे जाएंगे। यह नियुक्तियां बिहार सरकार के गृह विभाग (स्पेशल ब्रांच) के अंतर्गत की जाएंगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार सीटें निर्धारित की गई हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष है। अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सामान्य महिला एवं BC/EBC के लिए 40 वर्ष, जबकि SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PET/PST), मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 तक का वेतनमान और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, समझे और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
