उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के नाम से फर्जी लेटर पैड और नकली हस्ताक्षर बनाकर डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को शिकायत भेजने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद विधायक के समर्थकों में हड़कंप मच गया।


फर्जी शिकायत भेजने का आरोप

विधायक प्रतिनिधि कर्णवीर सिंह ने अफजलगढ़ थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने विधायक के नाम का नकली लेटर पैड तैयार किया और उस पर फर्जी हस्ताक्षर करके एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ झूठी शिकायत भेजी।


निजी रंजिश का मामला

और उसके खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए रची गई थी। आरोप है कि इसमें एक सेंटर संचालक और एक महिला शामिल हैं।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है और फर्जी लेटर पैड व हस्ताक्षरों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


विधायक पक्ष की मांग

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि यह गंभीर और कानूनन दंडनीय अपराध है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई सरकारी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल न कर सके।