Source: Pinterest

Source: Pinterest

केंद्रीय जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उनके कार्यालय में मौजूद तीन उच्च अधिकारियों को उन्हें उनके पद से तत्काल हटाने का आदेश जारी किया गया है। इनमें मंत्री के करीबी अधिकारी अमर सिंह, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह और आयुष शरण शामिल हैं। मंत्रालय के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो रही है। हालांकि, फिलहाल सरकार या मंत्रालय की ओर से यह नहीं बताया गया है कि इन अधिकारियों को हटाने के पीछे क्या वजह रही है।

इस संबंध में पर्यावरण मंत्रालय ने 3 जुलाई 2026 को एक आधिकारिक ऑर्डर जारी किया। ऑर्डर के मुताबिक, यह कार्रवाई केंद्र सरकार का कर्मचारी विभाग (DoPT) के 2 जुलाई 2026 के निर्देश और संबंधित अधिकारी की मंजूरी के बाद की गई है। इसके तहत तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मौजूदा पदों से हटा दिया गया है।

सरकारी आदेश के बाद बढ़ी चर्चा

इन अधिकारियों को हटाने का आदेश मंत्रालय के उप सचिव विभूति पंजियार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इस आदेश की कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय, कर्मचारी विभाग (DoPT) और कई दूसरे सरकारी दफ्तरों को भी भेजी गई है। इससे साफ है कि भूपेंद्र यादव के दफ्तर में हुआ यह बदलाव सामान्य नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फैसला माना जा रहा है।

शैलेश कुमार सिंह और आयुष शरण को भी हटाया गया

मंत्री के सचिव अमर सिंह के अलावा एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह को भी तय समय से पहले उनके पुराने विभाग में वापस भेज दिया गया है। मंत्रालय कओर तरफ से जारी ऑर्डर के मुताबिक, उन्हें तुरंत कार्मिक विभाग (DoPT) में जाकर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा एडिशनलनल प्राइवेट सेक्रेटरी आयुष शरण को भी उनके पद से हटा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि मंजूरी मिलने के बाद उन्हें तुरंत अपनी जिम्मेदारी छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मंत्रालय ने यह नहीं बताया है कि इन दोनों अधिकारियों को हटाने के पीछे क्या वजह है।

भूपेंद्र यादव के दफ्तर में एक साथ हुए इस बड़े बदलाव की वजह अभी सामने नहीं आई है। सरकार ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, यह भी तय नहीं हुआ है कि अब मंत्री के सचिव की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। फिलहाल मंत्रालय की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।