ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तेहरान में आयोजित राजकीय श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी बीच एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें कई ताबूत एक साथ रखे दिखाई देते हैं। इनमें एक छोटा ताबूत भी नजर आता है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं
छोटे ताबूत को लेकर वायरल हो रहे दावे
वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छोटा ताबूत खामेनेई की 14 महीने की पोती जाहरा मोहम्मदी का है जिनकी कथित तौर पर अमेरिकी और इजरायली हमले में मौत हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद यह दावा तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और लोगों के बीच भावनात्मक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए जा रहे हर दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है
वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें
तेहरान में उमड़ी लोगों की भीड़
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान तेहरान में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कई प्रमुख सड़कों पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात रहे। अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम कई दिनों तक आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें देश-विदेश से अधिकारी, धार्मिक नेता और आम नागरिक शामिल हो रहे हैं
सोशल मीडिया पर आईं भावुक प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने छोटे ताबूत को देखकर दुख जताया और युद्ध में मासूम बच्चों की मौत पर चिंता व्यक्त की। वहीं कुछ लोगों ने वायरल दावों की पुष्टि किए बिना उन्हें साझा करने से बचने की अपील भी की। इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है

