अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ अच्छी फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं और आपके पास Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन है, तो आपके लिए खुशखबरी है। इस समय प्राइम वीडियो पर कई नई और शानदार फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भर सकती हैं।

सबसे पहले बात करते हैं System की। इस फिल्म में Sonakshi Sinha और Jyothika मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 22 मई 2026 को सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी। फिल्म की कहानी एक ताकतवर वकील और एक ईमानदार स्टेनोग्राफर के बीच की लड़ाई को दिखाती है। इसमें सिस्टम के अंदर होने वाले भ्रष्टाचार और सत्ता के दबाव को भी दिखाया गया है। दर्शकों को फिल्म का गंभीर विषय और दमदार एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है Jack Ryan: Ghost War। यह एक हॉलीवुड राजनीतिक एक्शन थ्रिलर film है। फिल्म में John Krasinski मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी जासूसी, राजनीति और बड़े खतरों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलता है। जो लोग हॉलीवुड की तेज रफ्तार और रोमांच से भरी फिल्में पसंद करते हैं, उनके लिए यह शानदार ऑप्शन है।

तीसरे नंबर पर है Love Insurance Company। यह एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें Pradeep Ranganathan और Krithi Shetty नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 2040 पर आधारित है, जहां प्यार और रिश्तों का भी इंश्योरेंस किया जाता है। यह अनोखी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी और भविष्य की दुनिया का मजेदार अंदाज देखने को मिलता है।

इसके बाद आती है Ghayal Singham। यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी दिखाती है, जो अपने प्यार के लिए अमेरिका तक पहुंच जाता है। लेकिन वहां परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि उसे वापस भेज दिया जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं। फिल्म में इमोशन, ड्रामा और रोमांस का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। दर्शकों को इसकी कहानी काफी भावुक और दिलचस्प लग रही है।

पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है Kalidas 2। यह एक क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन Sri Senthil ने किया है। यह साल 2019 में आई ‘कालिदास’ का सीक्वल है। फिल्म में रहस्य और सस्पेंस भरपूर है। हर मोड़ पर नई बातें सामने आती हैं, जिससे दर्शक अंत तक फिल्म से जुड़े रहते हैं। जो लोग थ्रिलर फिल्में पसंद करते हैं, उनके लिए यह शानदार विकल्प है।

छठे नंबर पर है Dacoit। इस फिल्म में Adivi Sesh और Mrunal Thakur मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसे उसकी पत्नी एक अपराध में फंसा देती है, जबकि उसने कोई गलती नहीं की होती। इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा दोनों देखने को मिलते हैं।

आखिर में बात करते हैं Sati Leelavathi की। इस फिल्म में Lavanya Tripathi और Dev Mohan नजर आ रहे हैं। यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कहानी एक पति-पत्नी के रिश्ते पर आधारित है, जहां पति शादी बचाने की कोशिश करता है और पत्नी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। फिल्म में रिश्तों की उलझन को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।