Tक्या आने वाले समय में इंसान पहले से ज्यादा लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी पाएगा? क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बुढ़ापे की रफ्तार को धीमा कर सकता है? ऐसे ही सवालों ने दुनिया भर में नई बहस छेड़ दी है Google के पूर्व इंजीनियर और मशहूर भविष्यवादी रे कर्ज़वील (Ray Kurzweil) का दावा है कि आने वाले वर्षों में AI मेडिकल रिसर्च और नई दवाओं की खोज को इतनी तेजी से आगे बढ़ा सकता है कि इंसानों की उम्र और स्वास्थ्य दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


क्या है रे कर्ज़वील की भविष्यवाणी?

रे कर्ज़वील का मानना है कि 2032 तक AI दवाओं की खोज और मेडिकल रिसर्च को काफी तेज कर देगा इससे ऐसी तकनीकें विकसित हो सकती हैं जो बुढ़ापे की रफ्तार को धीमा करने और लोगों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करें


क्या है 'Longevity Escape Velocity'?

कर्ज़वील जिस सिद्धांत की बात करते हैं, उसे Longevity Escape Velocity कहा जाता है। आसान भाषा में इसका मतलब है कि मेडिकल साइंस इतनी तेजी से आगे बढ़े कि इंसान जितनी तेजी से बूढ़ा हो रहा है उससे भी तेज गति से नई दवाएं और इलाज उसकी सेहत को बेहतर बनाते रहें। यानी इंसान की स्वस्थ उम्र लगातार बढ़ती जाए


AI कैसे कर सकता है मदद?

विशेषज्ञों का मानना है कि AI नई दवाएं खोजने, बीमारियों की जल्दी पहचान करने जीन रिसर्च और व्यक्तिगत इलाज (Personalized Medicine) को पहले से कहीं ज्यादा तेज और सटीक बना सकता है। इससे कई गंभीर बीमारियों के इलाज की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है


क्या दूसरे वैज्ञानिक भी सहमत हैं?

Google DeepMind के CEO और नोबेल पुरस्कार विजेता डेमिस हसाबिस भी कह चुके हैं कि AI भविष्य में कई गंभीर बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि सभी वैज्ञानिक इस बात पर एकमत नहीं हैं कि AI बुढ़ापे को पूरी तरह रोक पाएगा 


क्या सच में बुढ़ापा रुक जाएगा?

फिलहाल ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि AI इंसान को अमर बना सकता है या बुढ़ापा पूरी तरह रोक सकता है विशेषज्ञों का कहना है कि AI स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल रिसर्च को बेहतर जरूर बना सकता है लेकिन हमेशा के लिए जीने जैसी बातें अभी वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हुई हैं।


अभी शोध जारी है

AI और लंबी उम्र को लेकर दुनिया भर में लगातार रिसर्च चल रही है। आने वाले वर्षों में नई खोजें इस क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती हैं लेकिन फिलहाल यह भविष्य की संभावनाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान का विषय बना हुआ है