हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71 फीसदी जींद में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पंचकूला में हुई। यहां 4.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव का परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा।

इससे पहले सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई है । वहीं रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए हैं ।