रेहान फ़ज़ल 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग सामने आई है। इस संबंध में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है।

पत्र में कहा गया है कि नीतीश कुमार ने पिछले साल नवंबर में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसके साथ ही वे देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। पत्र में उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, सुशासन और सामाजिक विकास में योगदान का उल्लेख किया गया है।

ललन सिंह ने लिखा कि जिस तरह पिछले वर्ष चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया, उसी तरह नीतीश कुमार भी इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस मांग के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजरें केंद्र सरकार के रुख पर टिकी हैं।