भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। रेलवे के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए 120 दिन मतलब चार महीने का इतंजार नहीं करना होगा।न

नये नियम के अनुसार, अब यात्री ट्रेन टिकट को यात्रा से मात्र 60 दिन पहले ही बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे का यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ट्रेन के टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 120 दिनों के एडवांस में बुक किये गये टिकट के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी।

इन ट्रेनों में नहीं होगा कोई बदलाव

रेलवे नोटिफिकेशन के अनुसार ताज जैसी कुछ दिन में चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में एडवांस टटिकट बुकिंग के लिए समय सीमा कम है।विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।