आजकल कई माता-पिता यह देखकर हैरान हैं कि 7–8 साल की उम्र में ही कुछ लड़कियों में बड़े होने जैसे बदलाव दिखने लगते हैं। डॉक्टर इसे Precocious Puberty (समय से पहले यौवन) कहते हैं। इसका मतलब है कि बच्ची का शरीर सामान्य उम्र से पहले ही विकसित होने लगता है।
डॉक्टरों के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण Hormonal changes होते हैं। शरीर में Estrogen hormone जल्दी एक्टिव हो जाता है, जिससे ब्रेस्ट डेवलपमेंट, हाइट तेजी से बढ़ना और कुछ मामलों में जल्दी पीरियड्स शुरू हो सकते हैं।
इसके अलावा मोटापा (Obesity) भी एक बड़ा कारण है। जिन बच्चों का वजन ज्यादा होता है, उनके शरीर में हार्मोन जल्दी एक्टिव हो सकते हैं। आजकल बच्चों का खानपान भी बदल गया है जंक फूड, पैकेट वाला खाना और कम खेलना-कूदना शरीर के बैलेंस को बिगाड़ देता है।
स्क्रीन टाइम भी इसमें भूमिका निभाता है। मोबाइल और टीवी ज्यादा देखने से नींद पर असर पड़ता है, और इसका सीधा असर शरीर के हार्मोन पर पड़ सकता है।
कुछ मामलों में यह Genetic (परिवार से जुड़ा) भी हो सकता है। अगर मां या परिवार में किसी को जल्दी प्यूबर्टी हुई हो, तो बच्ची में भी ऐसा हो सकता है।
डॉक्टर कहते हैं कि अगर 8 साल से पहले ही ऐसे बदलाव दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सलाह से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
सही खानपान, रोजाना एक्टिव रहना और बच्चों की अच्छी देखभाल से इस समस्या को काफी हद तक संभाला जा सकता है। माता-पिता को जागरूक रहना बहुत जरूरी है।
