भारतीय खाने का जादू अब सात समंदर पार पहुंच चुका है. इसका सबसे बड़ा सबूत हैं Microsoft के को-फाउंडर बिल गेट्स. दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार गेट्स भी इंडियन खाने के स्वाद के कायल हैं. 2024 में IIT दिल्ली के एक इवेंट में जब उनसे फेवरेट इंडियन डिश पूछी गई, तो उन्होंने फटाफट जवाब दिया चिकन टिक्का मसाला. उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया.

चिकन टिक्का मसाला vs बटर चिकन कंफ्यूज न हों

बहुत लोग दोनों को एक समझ लेते हैं, पर स्वाद और रेसिपी में जमीन-आसमान का फर्क है.

चिकन टिक्का मसाला: इसमें मसालों में मेरिनेट किए चिकन को पहले तंदूर या ग्रिल पर पकाया जाता है. इससे उसमें हल्का स्मोकी फ्लेवर आ जाता है. फिर इसे टमाटर, क्रीम और गरम मसालों की गाढ़ी, मसालेदार ग्रेवी में पकाते हैं.

बटर चिकन: इसमें चिकन को टमाटर-बटर की हल्की मीठी और क्रीमी ग्रेवी में पकाया जाता है. इसका स्वाद मक्खन वाला और थोड़ा मीठा होता है.

यही स्मोकी फ्लेवर और मसालों का तड़का चिकन टिक्का मसाला को सबसे अलग बनाता है. लंदन से न्यूयॉर्क तक, हर इंडियन रेस्टोरेंट की ये टॉप सेलिंग डिश है.

क्या भारत में बनी थी ये डिश? कहानी है दिलचस्प*

चिकन टिक्का मसाला के जन्म को लेकर आज भी बहस होती है.

ब्रिटिश कनेक्शन: सबसे मशहूर कहानी के मुताबिक, ब्रिटेन में एक साउथ एशियन शेफ के पास एक कस्टमर आया. उसने कहा कि चिकन टिक्का बहुत ड्राई है. शेफ ने झट से टमाटर सूप और क्रीम मिलाकर ग्रेवी बना दी. कस्टमर को वो इतनी पसंद आई कि देखते-देखते पूरी दुनिया दीवानी हो गई.

इंडियन रूट्स: कई शेफ मानते हैं कि पंजाब में पहले से ही ग्रिल्ड चिकन को मसालेदार ग्रेवी में डालकर खाया जाता था. ब्रिटेन में बस इसे नया नाम मिला.

बिल गेट्स क्यों हुए फैन? 3 बड़ी वजह

1. बैलेंस्ड फ्लेवर: ग्रिल्ड चिकन का स्मोकी टेस्ट + इंडियन मसालों का तड़का + क्रीमी ग्रेवी. हर बाइट में परफेक्ट बैलेंस.

2. ग्लोबल अपील: ये न ज्यादा तीखी है, न फीकी. इसीलिए विदेशी लोगों की जुबान पर तुरंत चढ़ जाती है.

3. कम्फर्ट फूड: रोटी, नान या राइस, हर चीज के साथ जंचती है. बिल गेट्स जैसे बिजी शख्स के लिए परफेक्ट मील.

इंडियन खाने का ग्लोबल डंका

चिकन टिक्का मसाला अकेली नहीं है. बिरयानी, समोसा, डोसा, नान जैसी डिशेज भी दुनिया भर में छाई हुई हैं. हर देश ने इन्हें अपने टेस्ट के हिसाब से थोड़ा बदला, पर इंडियन मसालों की पहचान आज भी बरकरार है.

बिल गेट्स का चिकन टिक्का मसाला को चुनना बताता है कि इंडियन खाना अब सिर्फ 'करी' नहीं रहा। ये ग्लोबल कम्फर्ट फूड बन चुका है. अगली बार कोई पूछे इंडिया की सबसे फेमस डिश, तो जवाब पता है - वो जो अरबपतियों को भी दीवाना बना दे।