शादी का नाम आते ही दिमाग में बैंड-बाजा, बारात, घोड़ी और पारंपरिक रस्मों की तस्वीर उभरती है। लेकिन अब नई पीढ़ी शादी को सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि यादगार इवेंट बनाने में जुटी है। यही वजह है कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के तरीके तेजी से बदल रहे हैं और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।


कभी दूल्हा जेसीबी पर बैठकर मंडप तक पहुंच रहा है, तो कहीं दुल्हन लग्जरी कार छोड़कर स्पोर्ट्स बाइक पर एंट्री ले रही है। हाल ही में मेघालय से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया, जहां दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया।


मेघालय की शादी ने खींचा सबका ध्यान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दूल्हा सूट पहनकर बाइक पर एंट्री करता है। मेहमान उसे देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन असली सरप्राइज तब मिलता है जब कुछ देर बाद दुल्हन भी बाइक चलाते हुए एंट्री करती है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दुल्हन ने पारंपरिक लहंगे की जगह पैंटसूट पहना हुआ था और उसके साथ घूंघट भी लिया था। पीछे-पीछे दूल्हे के दोस्त भी अपनी-अपनी बाइक पर नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.


भोपाल की ‘हायाबूसा वाली दुल्हन’ भी बनी थी चर्चा का विषय

इससे पहले भोपाल की एक दुल्हन भी सुर्खियों में आई थी, जिसने अपनी शादी में शानदार एंट्री के लिए कार या डोली नहीं, बल्कि तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ‘सुजुकी हायाबूसा’ को चुना था।

लाल जोड़े में सजी दुल्हन जब बाइक पर बैठकर वेडिंग वेन्यू पहुंची, तो वहां मौजूद मेहमान हैरान रह गए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया और लोगों ने इसे “बोल्ड ब्राइड एंट्री” बताया.


क्यों बदल रहा है शादी का ट्रेंड?

इवेंट प्लानर्स का कहना है कि आज की पीढ़ी अपनी शादी को अलग और यादगार बनाना चाहती है। सोशल मीडिया ने इस ट्रेंड को और बढ़ावा दिया है, क्योंकि लोग चाहते हैं कि उनकी शादी का वीडियो वायरल हो और लंबे समय तक याद रखा जाए। अब एंट्री सिर्फ मंडप तक पहुंचने का तरीका नहीं रह गई है, बल्कि यह स्टाइल, पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी है।


सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इन वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे “नई पीढ़ी की क्रिएटिविटी” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि अब शादियों में घोड़ी की जगह बाइक और बुलडोजर का जमाना आ गया है।

हालांकि कुछ लोग इसे परंपराओं से दूरी भी मान रहे हैं, लेकिन सच यही है कि बदलते दौर में शादी की एंट्री अब पहले जैसी नहीं रही!


देखें विडियो

(1.) https://www.instagram.com/reel/DQXc92WAJHU/?igsh=ZHk2dmxzb2F4dmdp

(.2.) https://x.com/kkyadava/status/1893541956061433876?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1893541956061433876%7Ctwgr%5E437eb34211876c55596f2e3d585bf1ccc2d03b98%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-20730281941147996773.ampproject.net%2F2603032146000%2Fframe.html