सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सी चीज ट्रेंड बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों इंटरनेट पर “कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP नाम का एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआत में यह सिर्फ एक मजाकिया मीम पेज लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते यह Gen Z के गुस्से, तंज और फ्रस्ट्रेशन का नया डिजिटल एक्सप्रेशन बन गया। मीम्स, रील्स और व्यंग्य से भरे इस पेज ने कुछ ही दिनों में करोड़ों लोगों का ध्यान खींच लिया और अब यह सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि युवाओं की सोच और नाराजगी का प्रतीक बनता दिखाई दे रहा है।


कुछ ही दिनों में करोड़ों फॉलोअर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम के इस पेज ने महज कुछ दिनों में करोड़ों फॉलोअर्स जुटा लिए। इंटरनेट पर लोग इसके मीम्स और वीडियोज को तेजी से शेयर कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में पारंपरिक राजनीति की जगह ह्यूमर, व्यंग्य और मीम कल्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है। Gen Z की यह नई शैली दिखाती है कि आज की पीढ़ी सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि relatable कंटेंट और वायरल कल्चर से ज्यादा जुड़ती है। नौकरी का तनाव, करियर का दबाव, महंगाई और सिस्टम से नाराजगी जैसे मुद्दों को यह पीढ़ी मजेदार मीम्स और रील्स के जरिए सामने ला रही है।


कैसे हुई इस ट्रेंड की शुरुआत?

बताया जा रहा है कि इस पेज की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर Abhijeet Dipake ने मजाकिया अंदाज में की थी। शुरुआत में यह सिर्फ एक मीम पेज था, लेकिन धीरे-धीरे यह इंटरनेट पर युवाओं की सामूहिक नाराजगी और फ्रस्ट्रेशन का प्लेटफॉर्म बन गया। आज की Gen Z लंबी बहसों और पारंपरिक राजनीतिक भाषा से जल्दी जुड़ाव महसूस नहीं करती। यह पीढ़ी शॉर्ट वीडियो, ट्रेंडिंग ऑडियो, मीम्स और सटायर के जरिए अपनी बात रखना ज्यादा पसंद करती है। यही वजह है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” जैसा अलग और अजीब नाम भी लोगों के बीच तेजी से वायरल हो गया।


बयान के बाद और बढ़ा ट्रेंड

इस ट्रेंड को लेकर चर्चा उस वक्त और बढ़ गई, जब 15 मई की एक सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश ने सोशल मीडिया व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “कुछ युवा कॉकरोच की तरह हैं।” इसके बाद इंटरनेट पर इस बयान को लेकर मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे मजाक में लिया, तो कई लोगों ने इसे Gen Z के एटीट्यूड और विरोध के नए तरीके से जोड़कर देखा।

Gen Z का तरीका थोड़ा अलग है…

ये लोग हर बात पर भाषण नहीं देते।

कभी-कभी एक मीम ही पूरा घोषणा पत्र बन जाता है।