भारत में लिवर से जुड़ी एक ऐसी समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो अक्सर लोगों को समय रहते पता ही नहीं चलती। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन लोगों की हेल्थ रिपोर्ट सामान्य (नॉर्मल) आती है, उनमें भी बड़ी संख्या में लिवर से जुड़ी बीमारी छिपी हो सकती है।Apollo Hospitals की Health of the Nation रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 74% भारतीयों में फैटी लिवर की समस्या पाई गई, जबकि उनकी नियमित जांच रिपोर्ट सामान्य दिख रही थी।


रिपोर्ट बताती है कि भारत में एक तरह का “साइलेंट लिवर क्राइसिस” बढ़ रहा है। यानी लोगों को बाहर से कोई खास लक्षण नहीं दिखते, लेकिन अंदर ही अंदर लिवर प्रभावित हो रहा होता है।डॉक्टरों का कहना है कि फैटी लिवर अब बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसे अब

Metabolic Associated Steatotic Liver Disease (MASLD) भी कहा जाता है।


क्यों बढ़ रही है ये समस्या?

विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हमारी लाइफस्टाइल है। जैसे ज्यादा बैठकर काम करना फास्ट फूड और ज्यादा कैलोरी वाला खाना एक्सरसाइज की कमी

मोटापा और बढ़ता वजन खासकर शहरों में रहने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शहरी कामकाजी लोगों में 80% तक लोग ओवरवेट हैं और कई लोगों में डायबिटीज जैसी शुरुआती समस्याएं भी दिख रही हैं।


नॉर्मल रिपोर्ट क्यों भ्रामक हो सकती है?

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अगर उनकी ब्लड रिपोर्ट या हेल्थ चेकअप ठीक है, तो वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन फैटी लिवर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआती स्टेज में सामान्य टेस्ट में पकड़ में नहीं आता।यही वजह है कि कई लोग बिना जाने इस बीमारी के साथ जी रहे होते हैं।


सिर्फ लिवर की नहीं, पूरे शरीर की बीमारी

डॉक्टरों का कहना है कि फैटी लिवर सिर्फ लिवर तक सीमित नहीं है। यह शरीर की पूरी मेटाबॉलिक सिस्टम से जुड़ी समस्या है।इसका संबंध इन बीमारियों से भी हो सकता है डायबिटीज,हाई ब्लड प्रेशर,कोलेस्ट्रॉल


अगर ध्यान न दिया तो क्या हो सकता है?

शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर को ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह आगे चलकर गंभीर रूप ले सकता है लिवर में सूजन लिवर खराब होना सिरोसिस यहां तक कि लिवर कैंसर


क्या करना चाहिए?

डॉक्टरों की सलाह है कि सिर्फ “नॉर्मल रिपोर्ट” पर भरोसा करने के बजाय लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है रोजाना थोड़ा एक्सरसाइज करें।हेल्दी खाना खाएं,वजन कंट्रोल में रखें समय-समय पर सही जांच कराएं।


यह रिपोर्ट एक अहम चेतावनी की तरह है। बाहर से सब ठीक दिखने का मतलब यह नहीं कि शरीर अंदर से भी पूरी तरह स्वस्थ है।

फैटी लिवर जैसी बीमारी चुपचाप बढ़ती है, इसलिए समय रहते सतर्क रहना ही सबसे जरूरी है।