परिवार कब बढ़ाना है और बच्चा कब प्लान करना है, यह आमतौर पर पति-पत्नी का निजी फैसला माना जाता है। लेकिन एक महिला टीचर के साथ इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। एक स्कूल प्रिंसिपल ने इंटरव्यू के दौरान महिला से ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। अब यह मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर की गई एक पोस्ट से सामने आया। महिला के पति ने अपनी पत्नी के इंटरव्यू का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी एक प्राइमरी स्कूल टीचर हैं और कई सालों से पढ़ा रही हैं। वह पहले अपने पुराने राज्य के एक टॉप रैंक स्कूल में भी काम कर चुकी हैं।

पति ने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी दूसरे राज्य में शिफ्ट हुई थीं। नई जगह पर नौकरी की तलाश में उन्होंने एक बड़े प्राइवेट स्कूल में आवेदन किया। रिज्यूमे तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया में पति ने भी उनकी मदद की। कुछ समय बाद महिला को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

इंटरव्यू में सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी…

पोस्ट के मुताबिक, इंटरव्यू काफी अच्छा गया। स्कूल प्रशासन महिला के अनुभव और काम से प्रभावित नजर आया। पति ने बताया कि स्कूल लगभग उन्हें नौकरी देने का फैसला कर चुका था। लेकिन इसी दौरान इंटरव्यू ले रही स्कूल प्रिंसिपल ने अचानक ऐसी बात कह दी, जिसने महिला को पूरी तरह असहज कर दिया।

महिला के पति के अनुसार, प्रिंसिपल ने कहा कि वह जानती हैं कि महिला की हाल ही में शादी हुई है और आगे चलकर वह बच्चा प्लान कर सकती हैं। इसके बाद प्रिंसिपल ने कथित तौर पर कहा, अगर बच्चा जून के आसपास होगा तो स्कूल के लिए बेहतर रहेगा।

जुलाई में बच्चा हुआ तो अगस्त में स्कूल नहीं आ पाएंगी

पोस्ट में बताया गया कि प्रिंसिपल ने आगे समझाया कि अगर जुलाई में बच्चा होता है, तो महिला अगस्त में स्कूल नहीं आ पाएंगी। ऐसे में स्कूल के बीच सत्र में छुट्टी लेने पर अस्थायी टीचर ढूंढना मुश्किल हो जाता है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

महिला यह बात सुनकर हैरान रह गईं। हालांकि उन्होंने उस समय ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बाद में इस अनुभव को लेकर काफी असहज महसूस किया। उनके पति ने जब यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर शेयर की, तो देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई।

0 Likes
0 Comments

S
Journalist Profile

Shahab Ajhari

Journalist and Contributor at Kalamlok Stories.