Yuvraj Singh on Student Protest: छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले युवराज सिंह, सरकार और प्रदर्शनकारियों को दिया बड़ा संदेश | Source: Apb news.comYuvraj Singh on Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। छात्र आंदोलन पर अब तक क्रिकेट जगत से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया था। ऐसे में युवराज सिंह इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया देने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने भी आंदोलन को लेकर अपनी राय रखी थी।

Yuvraj Singh on Student Protest: छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले युवराज सिंह, सरकार और प्रदर्शनकारियों को दिया बड़ा संदेशSource : Apb news.com

युवराज सिंह ने अपने संदेश में किसी पक्ष का समर्थन या विरोध करने के बजाय छात्रों, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सुरक्षित माहौल में सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

बुधवार (22 जुलाई) को युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष को शांति से सीखने, सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "आपकी भलाई ही एक उज्ज्वल भारत की नींव है। आइए, देखभाल, अवसर और उम्मीद से भरे समुदाय बनाने के लिए मिलकर काम करें।"

अपने संदेश के अंत में युवराज सिंह ने संवाद की अहमियत पर जोर देते हुए लिखा, "बातचीत के जरिए हम भारत के भविष्य के लिए सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं।"

युवराज सिंह की इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। कई लोग इसे शांति और संवाद का संदेश बता रहे हैं, जबकि अन्य यूजर्स भी इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

संसद मार्च के आह्वान के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत सोमवार (20 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद मार्च का आह्वान किया। इसके बाद हजारों प्रदर्शनकारी मध्य दिल्ली में एकत्र हुए। इसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू हुआ था। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल भी जारी है। अपनी भूख हड़ताल के 25वें दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सेहत की जानकारी दी। वांगचुक ने बताया कि अब तक उनका करीब 11 किलो वजन कम हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन की मौजूदा स्थिति और अपनी मांगों को लेकर भी अपनी बात रखी।