Tसोशल मीडिया पर इन दिनों एक भैंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान भी किया है और हंसने पर भी मजबूर कर दिया है वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भैंस तब तक दूध नहीं देती, जब तक उसके सामने टीवी चालू न कर दिया जाए। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है


टीवी चालू होते ही देने लगी दूध

वायरल वीडियो में एक शख्स महिला से पूछता है कि भैंस दूध क्यों नहीं दे रही इस पर महिला जवाब देती है कि जब तक भैंस के सामने टीवी नहीं चलेगा वह दूध नहीं देगी। इसके बाद महिला कमरे में टीवी ऑन कर देती है


वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें

T


टीवी देखते ही बदल गया भैंस का व्यवहार

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही टीवी चालू होता है भैंस का ध्यान स्क्रीन की ओर चला जाता है इसके बाद महिला आराम से उसका दूध निकालने लगती है। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो को इंस्टाग्राम के ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने भैंस की तुलना घर के जिद्दी बच्चों से की जबकि कुछ ने मजाक में लिखा कि "इस भैंस के नखरे तो सबसे अलग हैं।"

नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें किए गए दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है