Tलखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बिजनौर और मिर्जापुर से सामने आई घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है


बिजनौर में नदी की तेज धारा में बहे दो किशोर

बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में मालन नदी में नहाने गए तीन किशोरों में से दो तेज बहाव में बह गए। पुलिस के अनुसार, शाबान (15), अलीम (16) और सादिम (15) पुल से नदी में कूदकर नहा रहे थे इसी दौरान शाबान और अलीम तेज धारा की चपेट में आ गए, जबकि सादिम किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश जारी है


मिर्जापुर में धंसी सड़क, पिता और दो बच्चे घायल

वहीं, मिर्जापुर के रामबाग इलाके की मछली गली में भारी बारिश के बीच सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। उसी समय वहां से गुजर रहे गुड्डू खान अपनी मोपेड पर दो बच्चों के साथ जा रहे थे सड़क धंसते ही तीनों गड्ढे में गिर गए और घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया


CCTV में कैद हुआ हादसा

सड़क धंसने की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया


नगर निगम ने मांगी जांच रिपोर्ट

नगर निकाय के कार्यपालक अधिकारी गोपाल लाल ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जूनियर इंजीनियर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धंसी हुई सड़क करीब 10 से 15 साल पुरानी थी और उसके पास निर्माण कार्य भी चल रहा था। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है