झांसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 16 घंटे तक चली। इस दौरान ईडी की टीम ने पूर्व विधायक के साथ परिवार, उनके बेटे और सगे संबंधियों से भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक टीम करीब 10 हजार दस्तावेज अपने साथ ले गई है, जिनकी जांच की जा रही है।

Source : दैनिक भास्कर
छापेमारी की कार्रवाई 16 घंटे तक चली
ईडी की टीम पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ओरछा रोड स्थित स्पेस मून सिटी बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे आवास पहुंची और छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और किसी को भी अंदर या बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह कार्रवाई रात करीब 10:30 बजे तक जारी रही। ईडी की टीम ने इस दौरान पूर्व विधायक और परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की वहीं पैतृक गांव बुढ़ावली और लखनऊ समेत कई स्थानों पर भी दस्तावेजों की छानबीन की गई. सूत्रों के मुताबिक, टीम करीब 10 हजार दस्तावेज अपने साथ ले गई है, जिसमें संपत्तियों और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल है.
सपा नेता ने लगाए साजिश के आरोप
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और PMLA से जुड़े मामले में की गई है. करीब 16 घंटे बाद कार्रवाई पूरी होने पर दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.सपा नेता ने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि ये कार्रवाई साज़िश के तहत कराई गई है. ईडी ने जो भी काग़ज़ात मांगे थे उन्हें उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि वो जाँच में पूरा सहयोग करेंगे. उन्हें न्याय व्यवस्था भरोसा है.
अखिलेश यादव का पलटवार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट पर लिखते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और लिखा, "छापा मारना चाहिए कर्नाटक और महाराष्ट्र में और मार रहे हैं यूपी में। जहां सीसी (चढ़ावा चोरी) का माल है, वहां नहीं जाते, बस दिखावटी औपचारिकता पूरी करते हैं।"
