india TV News

india TV News

रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का नया प्रोमो आज कल शोसल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में कंगना रनौत की जबरदस्त इंट्री देखने को मिल रही है, जिसमे वो जनता की आवाज़ बन कर उतरी हैं। आते ही सबसे तगड़ी क्लास राम कपूर की लगाई है, क्यूँकि उनका ये विवादित कमेंट्स और रूड बर्ताव और एटीट्यूड कंगना रनौत को बिल्कुल पसंद नहीं आया। ऐसे में कंगना ने राम कपूर की जमकर क्लास लगा दी.

दरअसल, शो की शुरुआत से ही राम कपूर अपने विवादित कमेंट्स और रूड बर्ताव की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

'लॉकअप 2' का नया प्रोमो हुआ रिलीज'लॉकअप 2' में कंगना रनौत की 'जनता की आवाज' बन कर धमाकेदार एंट्री की हैं। इस बीच उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मिलकर शो के कंटेस्टेंट्स से तगड़ी सवाल-जवाब किए। बातचीत के दौरान कंगना ने राम कपूर को उनके एटीट्यूड के लिए सबके सामने राम कपूर की क्लास लगा दी।

कंगना ने राम कपूर से पूछे तीखे सवाल?

आप इस शो में क्यों आए हो?कंगना रनौत ने राम कपूर को फटकार लगाते हुए कहा, 'रामजी, आपको इस गेम को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो फिर यहां आए ही क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?' इस पर राम कपूर ने अपना बचाव करते हुए कहा, 'जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई स्वीकार करूंगा और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर तरीके से करूंगा। अगर वह खुद को शो के लिए इतना ही बड़ा मानते हैं तो आते ही नहीं।

फराह खान भी दे चुकी हैं रियलिटी चेक

राम कपूर को लेकर इससे पहले फराह खान भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। 'अगर खुद में सुधार करना चाहते हैं तो अपना बचाव करना बंद कर दीजिए।' बता दें कि इससे पहले फराह खान ने भी राम कपूर को इसी तरह का रियलिटी चेक दिया था। 'चार्जशीट' सेगमेंट के दौरान फराह ने राम कपूर से कहा था, 'मैं आपसे पूछना चाहती हूं, हर शो में आप लीड रोल निभाते हैं, लेकिन यहां आने के बाद आप बैकग्राउंड एक्टर बन गए हैं। जो मैं देख रही हूं, वो राम मुझे पसंद नहीं आ रहा।

विवादों में घिरे हुए हैं राम कपूर

'लॉकअप 2' के पहले दिन से ही राम कपूर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। राम कपूर ने शादी में चीटिंग को बताया नॉर्मल, वरुण यादव को किया लिप किसबता पहले उन्होंने शादी में चीटिंग को नॉर्मल बताते हुए कहा था कि अगर दो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, तो उन्हें अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।

इसके बाद हाल ही में शो के एक एपिसोड में राम कपूर अपने से 25 साल छोटे वरुण यादव को सरेआम लिप किस करते नजर आए। इस घटना के बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की ।