देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच दौड़ने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अब जल्द ही यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए शुरू होगी। रेलवे ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस आधुनिक ट्रेन का किराया बेहद किफायती रखा गया है।
Hydrogen Train Fare: सिर्फ 5 रुपये में हाइड्रोजन ट्रेन का सफर,प्लेटफॉर्म टिकट से भी सस्ता है किराया, जानिए क्या है पूरा तथ्य?Source : NDtv.com
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना प्लेटफॉर्म टिकट से भी सस्ता पड़ेगा। ट्रेन का शुरुआती किराया सिर्फ 5 रुपये तय किया गया है, जो एक स्टेशन से अगले स्टेशन तक की यात्रा के लिए होगा। वहीं, जींद से सोनीपत तक का सफर करने के लिए यात्रियों को करीब 25 रुपये क्षेत्र खर्च करने होंगे। कम किराए के साथ यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक रेल सफर का नया अनुभव देने वाली है।
हरियाणा के इन स्टेशनों पर रुकेगी हाइड्रोजन ट्रेन
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत को आपस में जोड़ेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके रूट पर कई प्रमुख स्टेशनों और हॉल्ट पर ठहराव दिया गया है। इनमें **जींद सिटी, पांडु पिंडारा जंक्शन, ललित खेड़ा हॉल्ट, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी हॉल्ट, बुटाना हॉल्ट, खंडराई हॉल्ट, रभड़ा हॉल्ट, लाठ हॉल्ट, मोहाना, बरवासनी हॉल्ट और सोनीपत न्यू शामिल हैं।
जींद और सोनीपत से कब चलेगी ट्रेन?
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 74009 सोनीपत से जींद और ट्रेन संख्या 74010 जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। जींद से ट्रेन सुबह 7:40 बजे रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वहीं, सोनीपत से ट्रेन सुबह 10:40 बजे चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना और बरवासनी सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
