अयोध्या में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कड़ा विरोध जताते हुए अयोध्या कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।Controversy Over CM Yogi Remark: CM योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने की शिकायत  अयोध्या में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी म | Source: Abp news.com

Controversy Over CM Yogi Remark: CM योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने की शिकायतमSource : Abp news.com

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित ऑडियो क्लिप को लेकर अयोध्या में विवाद गहरा गया है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस मामले पर तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कड़ी आपत्ति जताई और अयोध्या कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस को दी गई शिकायत में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने वायरल ऑडियो क्लिप का उल्लेख करते हुए संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑडियो सुनने के बाद उन्हें गहरा आघात पहुंचा और इस तरह की अभद्र एवं अमर्यादित भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उनके अनुसार, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके।

 आपत्तिजनक ऑडियो पर तहरीरी शिकायत दर्ज

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि गुरुवार को उन्हें सोशल मीडिया के जरिए एक कथित ऑडियो क्लिप मिली, जिसे सुनकर वह स्तब्ध रह गए। उनका आरोप है कि ऑडियो में मोहम्मद जाबिर नाम के व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से आहत होकर उन्होंने तुरंत अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 वायरल ऑडियो की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की पहचान की हो रही पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद अयोध्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो की सत्यता और उसमें सुनाई दे रही आवाज की पुष्टि की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद जाबिर अयोध्या के बाबा बाजार क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।