Congress

Congress

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्षों के लिए षष्टम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 और 6 सितंबर को सीतामढ़ी में किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम करेंगे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और प्रखंड अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए तैयार करना है। शिविर में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच और जनता से बेहतर संवाद को लेकर चर्चा करेंगे। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर भी मंथन होगा।

शिविर में प्रशिक्षण चेयरमैन रंजीत कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना और कांग्रेस नेता गौरव वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। राज्य के विभिन्न प्रखंडों से कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।