CBSE कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय सेकेंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और DigiLocker पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।CBSE

CBSE

कहां और कैसे चेक करें CBSE 10th Second Board Result?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें।

DigiLocker और UMANG ऐप पर भी मिलेगा स्कोरकार्ड

अगर रिजल्ट के समय आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण दिक्कत आती है, तो छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और लॉगिन विवरण तैयार रखें।

मार्कशीट में इन जानकारियों की करें जांच

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड, पास/फेल स्टेटस और अन्य व्यक्तिगत विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल या CBSE से संपर्क करें।

6.68 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष CBSE के नए दो-बोर्ड परीक्षा सिस्टम के तहत आयोजित सेकेंड बोर्ड परीक्षा में 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा होते ही रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही अपडेट देखें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।