अगर आपको मीठा खाने का शौक है और आप घर पर ही बाजार जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो कुल्हड़ फिरनी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। उत्तर भारत की यह पारंपरिक मिठाई अपने गाढ़े स्वाद, मलाईदार टेक्सचर और खुशबू के लिए काफी पसंद की जाती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और थोड़ी सी मेहनत में आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी कुल्हड़ फिरनी तैयार कर सकते हैं।गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी फिरनी खाने का मजा ही अलग होता है। कुल्हड़ में परोसी जाने वाली फिरनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है क्योंकि मिट्टी के बर्तन की खुशबू इसमें एक अलग ही फ्लेवर जोड़ देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री

1 लीटर फुल क्रीम दूध,½ कप बासमती चावल,½ कप चीनी,½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,8-10 बादाम (कटे हुए),8-10 पिस्ता (कटे हुए),केसर के कुछ धागे (वैकल्पिक),कुल्हड़ (परोसने के लिए)

बनाने की विधि

स्टेप 1: चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर चावल को दरदरा पीस लें।

स्टेप 2: करें एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें। जब दूध उबलने लगे तो उसमें दरदरे पिसे हुए चावल डाल दें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।

स्टेप 3: जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डाल दें। धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 4: अब कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाएं। फिरनी जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 5: तैयार फिरनी को कुल्हड़ों में भरें और 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडी होने के बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।


बाजार में मिलने वाली कुल्हड़ फिरनी का स्वाद अब घर पर भी आसानी से पाया जा सकता है। सही सामग्री और आसान तरीके से बनी यह फिरनी हर मौके को खास बना सकती है। तो देर किस बात की? इस रेसिपी को घर पर ट्राई करें और परिवार के साथ शाही स्वाद का आनंद लें।