बॉलीवुड की दुनिया में अक्सर रिलीज़ से ठीक पहले होने वाले विवाद किसी फिल्म को चर्चा के केंद्र में ला देते हैं। लेकिन इस बार मामला कहीं ज़्यादा बड़ा, गंभीर और हाई-प्रोफाइल है। वरुण धवन स्टारर है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज़ के कुछ ही दिन बचे हैं, तभी प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए फिल्म के मेकर्स और म्यूज़िक राइट्स होल्डर्स पर 400 करोड़ रुपये का विशाल मुकदमा दायर कर दिया है।वाशु भगनानी बॉलीवुड के एक जाने-माने फ़िल्म निर्माता और पूजा एंटरटेनमेंट के संस्थापक हैं।उनकी कंपनी ने कुली नंबर.1, हीरो नंबर.1, बीवी नंबर.1 रहना है तेरे दिल में जवानी जानेमन सहित कई बड़ी और कमर्शियल फ़िल्में बनाई हैं।वे अपने बेटे जैकी भगनानी के साथ भी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।
यह विवाद सिर्फ पैसों या अधिकारों तक सीमित नहीं है बल्कि यह बॉलीवुड के दो दिग्गज प्रोडक्शन हाउसों के बीच खड़ा हुआ तूफ़ान है। वाशु भगनानी की poojaentertainment.in ने अदालत का रुख करते हुए दावा किया है कि फिल्म में उनकी पुरानी फिल्म बीवी नंबर.1 के सुपरहिट गानों का अनुचित और अनधिकृत उपयोग किया गया है।
मामला इतनी तेजी से बढ़ा कि अब इसके असर सीधे-सीधे फिल्म की रिलीज़, मार्केटिंग और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन तक पड़ सकते हैं। मनोरंजन जगत में इस मुकदमे ने हलचल मचा दी है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह विवाद क्या है और 400 करोड़ रुपये के इस दावे का आधार क्या है।
क्या है पूरा विवाद?
पूजा एंटरटेनमेंट ने बंबई हाईकोर्ट में 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। मुकदमा tips.in उसके प्रमोटर रमेश तौरानी और कुमार तौरानी, तथा निर्देशक डेविड धवन के खिलाफ दर्ज कराया गया है।आरोप है कि फिल्म बीवी नंबर.1(1999) के दो लोकप्रिय गाने चुनरी चुनरी और इश्क़ सोना है का अनुचित और बिना अनुमति उपयोग किया गया। पूजा एंटरटेनमेंट के मुताबिक गानों और उनसे जुड़े विज़ुअल व ऑडियो राइट्स लिए बिना उनकी सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जो सीधे-सीधे कॉपीराइट उल्लंघन है और इससे उनकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को भारी नुकसान हुआ है।इसी आधार पर उन्होंने फिल्म की रिलीज़, प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और OTT स्ट्रीमिंग को रोकने की भी मांग की है।
400 करोड़ के बाद और भी बड़ा दावा
पूजा एंटरटेनमेंट ने अदालत से यह भी कहा है कि अगर फिल्म के मेकर्स गानों और विजुअल्स का इस्तेमाल जारी रखते हैं, तो अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये वसूलने का अधिकार उन्हें होना चाहिए।यह विवाद अब सिर्फ कॉपीराइट नहीं, बल्कि ब्रांड वैल्यू और फिल्म इंडस्ट्री में अधिकारों की पारदर्शिता का मुद्दा बन चुका है।
फिल्म की रिलीज़ पर संभावित असर
यह मुकदमा सीधे फिल्म की रिलीज़ डेट पर असर डाल सकता है। प्रमोशन, ट्रेलर्स और म्यूज़िक के आगे उपयोग पर रोक लगने की संभावना है, और कोर्ट के निर्णय तक फिल्म की पूरी मार्केटिंग व डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति अधर में लटक सकती है।
