गर्मियों का मौसम आते ही आम और आइसक्रीम दोनों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अगर घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका पता हो तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर कौन-सा आम इस्तेमाल किया जाए। अक्सर लोग कोई भी पका आम खरीदकर आइसक्रीम बना लेते हैं, लेकिन स्वाद और टेक्सचर में बड़ा फर्क आम की किस्म से ही आता है।फूड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर आम आइसक्रीम के लिए उपयुक्त नहीं होता। कुछ आमों में रेशे ज्यादा होते हैं, जिससे आइसक्रीम दानेदार बन सकती है, जबकि कुछ किस्मों का गूदा बेहद मुलायम और क्रीमी होता है, जो आइसक्रीम को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है।
मैंगो आइसक्रीम के लिए सबसे अच्छा आम कौन-सा है?
अल्फांसो– क्रीमी स्वाद का किंग
अगर आप सबसे रिच, स्मूद और क्रीमी मैंगो आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो अल्फांसो आम को सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसका गूदा कम रेशेदार, बेहद मुलायम और प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। साथ ही इसकी खुशबू भी काफी मजबूत होती है, जो आइसक्रीम का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है।
केसर आम – मिठास और खुशबू का शानदार मेल गुजरात का प्रसिद्ध केसर आम भी मैंगो आइसक्रीम के लिए शानदार माना जाता है। इसका गूदा गाढ़ा, कम रेशेदार और सुगंधित होता है। यही वजह है कि भारत में व्यावसायिक मैंगो पल्प बनाने में केसर आम का खूब इस्तेमाल किया जाता है।
हिमसागर और बादामी-अगर अल्फांसो उपलब्ध न हो तो हिमसागर और बादामी भी अच्छे विकल्प माने जाते हैं। इनका गूदा भी अपेक्षाकृत कम रेशेदार होता है और स्वाद में अच्छी मिठास होती है।
किन आमों से बचना चाहिए?
विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा रेशेदार आमों से आइसक्रीम बनाने से बचना चाहिए। ऐसे आम ब्लेंड होने के बाद भी पूरी तरह स्मूद नहीं होते और आइसक्रीम का टेक्सचर खराब कर सकते हैं। इसलिए ऐसे आम चुनें जिनका गूदा मुलायम और कम फाइबर वाला हो।
परफेक्ट मैंगो आइसक्रीम के लिए जरूरी टिप्स
पूरी तरह पके और सुगंधित आम चुनें।आम का गूदा इस्तेमाल करने से पहले ठंडा कर लें।कम रेशेदार आम का ही चयन करें।ज्यादा पके या खट्टे आम का इस्तेमाल न करें।गहरे पीले या नारंगी रंग के गूदे वाले आम आइसक्रीम को बेहतर रंग और स्वाद देते हैं।
